!!! उ. प्र.में कमल डुबाने की तैयारी....!!!
 |
उ. प्र.में कमल डुबाने की तैयारी....!!!
मध्यप्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब गुजरात महाराष्ट्र असम जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में अरहर की दाल 70 से 75 रू प्रतिकिलो बिक रही है...???
आज लखनऊ में आयोजित हुए "दैनिक जागरण" अख़बार के कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज बाकायदा मंच से दावा किया कि केंद्र सरकार के पास अरहर की दाल का भरपूर भंडार है और केंद्र सरकार उसको 65 रू प्रतिकिलो की दर से राज्यों को दे भी रही है लेकिन क्योंकि उत्तरप्रदेश की सरकार केंद्र से उस दाल को खरीद नहीं रही है इसीलिए प्रदेश में दाल महंगी है....!!!
मौर्य जी के इस भारी भरकम रहस्योद्घाटन के पश्चात मुझे शत प्रतिशत विश्वास है कि, मध्यप्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब गुजरात महाराष्ट्र असम जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में अरहर की दाल 70 से 75 रू प्रति किलो ही बिक रही होगी क्योंकि उत्तरप्रदेश की सरकार तो चलिए विरोधी दल की सरकार है लेकिन कम से कम ऊपर उल्लिखित राज्य तो भाजपा शासित हैं...!!!इन राज्यों में रह रहे मित्र अवश्य बताएं कि, उनके यहां अरहर की दाल क्या भाव बिक रही है.जनता की आँखों में धूल झोंकने वाली अपनी ऐसी करतूतों से उत्तरप्रदेश में भाजपा के ऐसे "सत्यवादी" कर्णधार प्रदेश में भाजपा की नैय्या डुबोते रहे हैं और इसबार भी निश्चित ही डुबोएँगे...!!!
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें