Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 3 मई 2016

यूपी में 'पीके' का प्लान, ब्राह्मण बने कांग्रेस का चेहरा....!!!

यू. पी. में 'पीके' का प्लान, ब्राह्मण बने कांग्रेस का चेहरा....!!!
अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी जान झोंक चुकी कांग्रेस जल्द ही कोई बड़ा दांव खेल सकती है। यूपी में कांग्रेस के रणनीतिकार पीके उर्फ प्रशांत किशोर की चली तो राज्य में कांग्रेस किसी ब्राह्मण को अपना चेहरा बना सकती है। हालांकि इससे पहले वह राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा को भी प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर प्रोजक्ट करने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन दोनों पक्षों से खास रिस्पांस मिलते न देख पीके ने प्लान बी पर तैयारी तेज कर दी है।
400 से ज्यादा विधानसभा सीटों वाले वाले उत्तर प्रदेश में 13 फीसदी ब्राह्मण आबादी कभी बसपा तो कभी भाजपा का समर्थन करती रही है। एक दौर में वह कांग्रेस की भी समर्थक रही है। तब ब्राह्मण, दलित और मुस्लिमों के  दम पर कांग्रेस ने लंबे समय तक यूपी में राज किया था। धीरे धीरे यह वोट बैंक खिसका तो पार्टी भी सत्ता से  बाहर हो गई। 
प्रशांत किशोर उसी गणित को दोबारा दुरुस्त करने की कवायद में लग गए हैं।यूपी में सत्ता समीकरण पूरी तरह जात-पात के गणित पर निर्भर रहता है। बसपा यहां दलितों के साथ अन्य बिरादरियों को गोलबंद कर सत्ता सुख चखती रही है तो समाजवादी पार्टी मुस्लिमों के साथ ओबीसी और अन्य जातियों के दम पर राज करती रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें