Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 21 मई 2016

ऋषि कपूर का कांग्रेस पर दोबारा हमला, दिल्‍ली का नक्‍शा पोस्‍ट कर कहा- और कितनी जगह चाहिए...!!!

ऋषि कपूर का कांग्रेस पर दोबारा हमला, दिल्‍ली का नक्‍शा पोस्‍ट कर कहा- और कितनी जगह चाहिए...!!! 
@@@....अभिनेता ऋषि कपूर जगहों और योजनाओं का नाम गांधी परिवार पर रखे जाने के मुद्दे पर अभी भी आक्रामक बने हुए है
                          "अभिनेता ऋषि कपूर जगहों और योजनाओं का नाम गांधी परिवार
 पर रखे जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर फिर से हमला बोला है।"   
अभिनेता ऋषि कपूर जगहों और योजनाओं का नाम गांधी परिवार पर रखे जाने के मुद्दे पर अभी भी आक्रामक बने हुए हैं। गुरुवार को उन्‍होंने इस मुद्दे पर फिर से गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला। इस ट्वीट में उन्‍होंने दिल्‍ली का नक्‍शा पोस्‍ट किया। इस नक्‍शे में गांधी परिवार पर रखी गई जगहों को हाईलाइट किया गया था। उन्‍होंने लिखा, ‘सोचिए, केवल नई दिल्‍ली में ही 64 प्रमुख जगहों का नाम उन रखा गया है। क्‍या आपको उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए और जगहों की जरूरत है।ऋषि कपूर ने इससे पहले 18 मई को एक के बाद एक सात ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा था। उन्‍होंने कहा था कि देश में जगहों के नाम अन्‍य हस्तियों पर भी होना चाहिए। भगत सिंह, अंबेडकर, रफी और अन्‍य लोगों ने भी अच्‍छा काम किया है। इस मुद्दे पर काफी बहस हुई थी। कांग्रेस को इस पर सफार्इ देनी पड़ी थी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें