Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 21 मई 2016

देश में 20.24 करोड़ हिंदू व 3.12 करोड़ मुसलिम परिवार

देश में 20.24 करोड़ हिंदू व 3.12 करोड़ मुसलिम परिवार

साल 2011 की जनगणना के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 20.24 करोड़ हिंदू परिवार रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 20.24 करोड़ हिंदू परिवार रहते हैं। वहीं मुसलिम परिवारों की संख्या 3.12 करोड़, साल 2011 की जनगणना के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 20.24 करोड़ हिंदू परिवार रहते हैं। वहीं मुसलिम परिवारों की संख्या 3.12 करोड़ और ईसाइयों के परिवारों की 63 लाख है। 



जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देश में परिवारों की कुल संख्या 24.88 करोड़ है। इनमें से 20.24 करोड़ हिंदू परिवार, 3.12 करोड़ मुसलिम परिवार, 63 लाख ईसाई परिवार, 41 लाख सिख परिवार और 19 लाख जैन परिवार हैं। किसी मुसलिम परिवार में औसतन 5.6 लोग, सिख परिवार में औसतन 5.1 लोग, हिंदू परिवार में औसतन 4.9 लोग, जैन परिवार में औसतन 4.8 लोग, बौद्ध परिवार में औसतन 4.6 लोग और ईसाई परिवार में औसतन 4.5 लोग रहते हैं।
भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महिला प्रधान परिवारों का सबसे ज्यादा पीसद (17.4 फीसदी) ईसाई समुदाय में पाया गया। इसके बाद बौद्ध (15.9 फीसद) आते हैं। महिला प्रधान परिवारों का सबसे कम फीसद (11.5 फीसद) जैन समुदाय में पाया गया। लैंगिक आधार पर विविधता सबसे अधिक हिंदू समुदाय में है। हिंदू समुदाय में पुरुष प्रधान परिवार का आकार 4.9 है। जबकि महिला प्रधान परिवार का आकार 3.8 है। यह विविधता सबसे कम सिख समुदाय में है। सिख समुदाय में पुरुष प्रधान परिवार का आकार 5.1 है जबकि महिला प्रधान परिवार का आकार 4.6 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें