Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 1 जून 2023

शादी की अगली सुबह कमरे में मृत मिले दूल्हा-दुल्हन, परिजनों के होश उड़े,घर में मचा कोहराम

सुहागरात की सुबह कमरे में मृत मिले दूल्हा-दुल्हन.......

 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में दूल्हा और दुल्हन की सुहागरात वाली रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे दूल्हे के गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है।


मिली जानकारी के अनुसार कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़़हिया नंबर चार निवासी 23 वर्षीय प्रताप पुत्र सुंदर लाल की शादी ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव के पुष्पा पुत्री परसराम के साथ 30 मई को हुई थी। 30 मई को गोड़हिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। देर रात दूल्हा और दुल्हन ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के पिता को सूचना दी। सूचना के बाद के परिजन भी पहुंचे।पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। 


थाना प्रभारी राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं दुल्हन पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दुल्हन के भाई दिनेश यादव जांच की मांग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें