Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 11 जून 2023

भाजपा ब्लाॅक प्रमुख की गुंडागर्दी से तंग आकर पलायन को मजबूर हुए दलित परिवार,घर के बाहर लगाए बोर्ड

भाजपा ब्लाॅक प्रमुख की गुंडागर्दी से तंग आकर पलायन को मजबूर......
 

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराला में भारतीय जनता पार्टी के ब्लाॅक प्रमुख सुरेंद्र सिंह और उनके गुर्गों की गुंडागर्दी से तंग आकर अब दलित परिवार पलायन को मजबूर हैं। ब्लॉक प्रमुख और उनके गुर्गों पर दलित परिवार वालों का आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने अच्छन और सचिन पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद ब्लाॅक प्रमुख और उनके गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर ये परिवार गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे नाराज चार दलित परिवारों ने अपने घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया।


युवकों पर जानलेवा हमले के बाद लगाए पलायन के बोर्ड......


पीड़ित दलित परिवारों ने घर के बाहर लगाए बोर्ड पर लिखा है कि अरनिया से भाजपा ब्लाॅक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह और उसके गुंडों के अत्याचार से पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर। परिवार का आरोप है कि 15 मई को भाजपा ब्लाॅक प्रमुख और उनके गुर्गों ने अच्छन और सचिन पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी पुलिस भाजपा ब्लाॅक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह और उनके गुर्गों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। घटना के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से चार पीड़ित परिवार ने अपने-अपने घरों के बाहर पलायन के बोर्ड लगाए‌ हैं।


ब्लाॅक प्रमुख समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज.....


पीड़ित दलित परिवारों का आरोप है कि बुलंदशहर पुलिस भाजपा ब्लाॅक प्रमुख को बचा रही है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने भाजपा ब्लाॅक प्रमुख समेत नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 


ब्लाॅक प्रमुख की गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा......


शिकारपुर सीओ वरुण सिंह का कहना है कि ये 14  मई की घटना है। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शिकारपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें