Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 7 जून 2023

सब्जी लेने गयी 12 साल की मासूम से गैंगरेप कर निर्मम हत्या,एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

बस्ती जिले के गांव थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को 3 दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद उसकी मौत हो गई.....

सब्जी लेने गयी 12 साल की मासूम से गैंगरेप कर निर्मम हत्या....



बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में देररात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन दरिंदों ने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया, जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद भी दरिंदों ने दरिंदगी नहीं रोके और गैंगरेप के दौरान लड़की की मौत हो गई। तीनों दरिंदों ने शव को ठिकाने लगा दिया। जानकारी के मुताबिक मोनू साहनी नाम के युवक ने लड़की को बहला फुसला कर बुलाया था, जब लड़की मोनू के पास पहुंची तो दो अन्य दरिंदे उसको घर के अंदर ले गए। बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बस्ती पुलिस ने एक आरोपी मोनू साहनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।


लड़की बीती शाम को 4 से 5 बजे के बीच घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी। देर शाम को जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली, उसी दौरान मोनू साहनी ने लड़की के गांव में रहने वाले सुधीर को फोन किया। मोनू ने बताया कि सुधीर के गांव की लड़की अनजनी सिंह के मकान के पीछे पड़ी है। परिजन जब वहां पहुंचे तो देखा की उनकी लड़की का शव पड़ा है। अनजनी सिंह के मकान के दरवाजे और जीने पर खून के धब्बे के निशान मिले। इसके अलावा सुरेश मौर्या के स्कूल के रास्ते में भी खून के निशान मिले।


गैंगरेप के आरोपी गांव से फरार.....

परिजनों ने मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। तीनों आरोपियों पर लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद तीनों आरोपियों के फोन भी बंद पाए गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए। बस्ती पुलिस ने एक को अरेस्ट कर लिया गया है, 2 अभी फरार है।


एसपी ने बताया Intercourse के दौरान हुई लड़की की मौत....


एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि गैंगरेप केस में एक आरोपी मोनू साहनी को अरेस्ट किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया की वो लड़की को 8 महीने से जानता था। मोनू ने लड़की को बुलाया था, इंटरकोर्स के दौरान नाबालिग लड़की को ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें