Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 8 मई 2023

योगी के मंत्री ने कहा बजरंगबली का नारा नहीं तो क्या अल्लाह हू अकबर बोलें

निषाद पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कहा -बजरंगबली का नारा नहीं तो क्या अल्लाह हू अकबर बोलें....


मिर्जापुर।निषाद पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री संजय निषाद निकाय चुनाव प्रचार के लिए रविवार को मिर्जापुर पहुंचे।मंत्री संजय निषाद ने मां विंध्यवासनी मंदिर में दर्शन पूजन किया।मिर्जापुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने विधानसभा क्षेत्र-395 छानबे में पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान निषाद अध्यक्ष ने जनता से रिंकी कौल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। योगी के मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए पूरे देश में बजरंगबली पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मचे सियासी बवाल पर बड़ा बयान दिया है।

 संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस ने जैसा किया है वैसा भर रही है। जनता ने कांग्रेस को उसकी करनी का फल देते हुए बैन कर दिया है। हम अपने देश में भगवान राम का नारा नहीं लगाएंगे, बजरंगबली का नारा नही लगाएंगे तो क्या देश मे अल्लाह हू अकबर बोलेंगे। क्रिश्चन बोलेंगे यह भारतीय भूमि है, मुस्लिम राष्ट्र में इस्लाम धर्म का नारा लगता है तो हमे कोई आपत्ति नहीं है। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह भारतीय भूमि है। जैसे इस्लामिक देश में नारा लगता किसी को आपत्ति नहीं होता है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षियों को एकजुट होने के ओम प्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी विपक्ष पहले भी एक हो चुका है। मगर फिर भी कुछ नही हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें