उप मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने हरदोई चुनावी रण में चलाये शब्दों के तीखे बाण.... |
हरदोई।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को हरदोई जिले के शाहाबाद में बड़ी फील्ड पर भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर तीखे शब्दों के बाण चलाते हुए कहा कि इस पार्टी का चरित्र अपराधियों व माफियाओं को सरंक्षण देने का रहा है। अब प्रदेश में अराजकता के वातावरण का अंत हो गया है।अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की गारंटी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अपराधी भय से कांप रहे हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त है।निकाय चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। हालत यह हैं कि प्रत्याशी विरोधी पार्टियों का टिकट छोड़़कर भाजपा में आ रहे हैं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली व लखनऊ से विकास की जो योजनाएं बनती थी, उसमें 85 प्रतिशत धन नेता और अधिकारी खा जाते थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव में भी साइकिल पंक्चर करना है। कमल का फूल सुरक्षा की गारंटी है।
जनसभा को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,सांसद जय प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रत्याशी संजय मिश्रा बबलू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, राम बहादुर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की नगर में आयोजित जनसभा में 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा से चुनाव लड़ने वाले पिछड़ी जाति के नेता एबी सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस पर डिप्टी सीएम ने स्वागत करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी चल रही है। कमल खिल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें