Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 11 मई 2023

यूपी निकाय चुनाव: आज 38 जिलों में मतदान, 6929 पदों के लिए 39146 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

आज 38 जिलों में मतदान, 6929 पदों के लिए 39146 उम्मीदवारों की किस्मत.....

लखनऊ।नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज गुरुवार को 38 जिलों में मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। इस चरण में 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सभी की किस्मत आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगी। इस चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ये इस चुनाव का अंतिम चरण है। ये 9 मंडलों में हो रहा है। मतदान को स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी जिलों में प्रेक्षक तैनात किए गए हैं जो पल-पल की जानकारी आयोग को भेजेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार किसी भी पोलिंग बूथ पर किसी मतदाता को अपना मत देने में असुविधा नहीं होने दी जाएगी। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मतदान केंद्र में निर्धारित सीमा के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाएगा।

चंदौली में आज ही पुनर्मतदान.....

प्रथम चरण में चंदौली जिले की नगर पंचायत चकिया के वार्ड संख्या-3 पर भी पुनर्मतदान आज गुरुवार को होगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी हैं। बता दें कि यहां पहले चरण में मतदान होना था, लेकिन एक प्रत्याशी का नाम मतदाता पत्र पर गलत छपने से चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव होने वालों जिलों में आज सार्वजनिक अवकाश....

जिन निकायों में मतदान है।वहां आज सार्वजनिक अवकाश घोषित है।श्रम विभाग द्वारा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में भी अवकाश घोषित किया गया है।इन प्रतिष्ठानों में साप्ताहिक अवकाश को इस अवकाश में समाहित नहीं किया जाएगा और उन्हें साप्ताहिक अवकाश अलग से दिया जाएगा।

जानें कहां बनाए मतदान स्थल....

मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या नगर निगम में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन हेतु 6111 मतदान स्थल और 1798 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3969294 पुरुष मतदाता और 3457512 महिला मतदाता हैं। इसी तरह 95 नगर पालिका परिषदों में 8198 मतदान स्थल और 2537 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 3886525 पुरुष और 3444385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों और 3495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5309 मतदान स्थल और 2043 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 2361173 पुरुष मतदाता और 2113115 महिला मतदाता है। 370 निकायों और 6636 वार्डों में 19618 मतदान स्थल और 6378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इसमे पुरुष मतदाता 10216992 और महिला मतदाता 9015012 है।

जानें किन जिलों में होगा मतदान....

मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में मतदान होगा।

भारी पुलिस बलों की है तैनाती ....

दूसरे चरण के मतदान के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। डीजी विशेष कानून एवं अपराध प्रशांत कुमार के मुताबिक सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं। यहां वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। मतदान के बाद मतपेटिकाओें और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की व्यवस्थाएं भी पुख्ता की गई हैं।

यह है तैनाती....

निरीक्षक, उप निरीक्षक - 12103मुख्य आरक्षी, आरक्षी - 57200होमगार्ड - 40525सीएपीएफ - 35 कंपनी प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षक - 7935

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें