Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 8 मई 2023

नैतीताल घूमने गया व्यापारी का परिवार लापता, दवा व्यापारी समेत परिवार के 6 लोग लापता हुए

नैनीताल घुमने गया पूरा परिवार एक हुआ साथ लापता ......

आगरा के एक दवा व्यापारी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। 22 दिन से ज्यादा समय होने पर भी वो घर नहीं लौटे। संपर्क नहीं होने पर व्यापारी के भाई ने ट्रांस यमुना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। व्यापारी अपनी पत्नी, बेटा, बहू और नाती के साथ घूमने गए थे। राजेश शर्मा दवा व्यापारी हैं। वो पहले फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर में रहते थे। वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी में रहते है। वह 15 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे। व्यापारी के छोटे भाई रमाकांत शर्मा ने बताया कि मैंने फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र की पुलिस से मदद मांगी। मामला आगरा से संबंधित था। इसलिए आगरा के थाना ट्रांसयमुना में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

कहा था कि 23 अप्रैल को आ जाएंगे, लेकिन अब तक नहीं आए....
उन्होंने बताया कि मेरे भाई राजेश शर्मा 50 वर्षीय है। उनकी पत्नी सीमा शर्मा, बेटी काव्या वशिष्ठ, बेटा अभिषेक वशिष्ठ, पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे। साथ में, अभिषेक का एक वर्षीय बेटा विनायक भी था। उस समय उन्होंने बताया कि वो 23 अप्रैल को वापस आ जाएंगे। मगर, वो अभी तक घर वापस नहीं आए हैं

अंतिम बार भतीजे से हुई थी बात....
रमाकांत शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम को साढ़े सात के बजे करीब भतीजे अभिषेक से बात हुई। उसने बताया था कि वो लोग बरेली से निकल चुके हैं। देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। वहीं राजेश के ससुर जगदीश दीक्षित ने बताया कि वो 24 अप्रैल को आगरा आए थे। अपनी कार को यही छोड़ दिया। इसके बाद टूर एंड ट्रैवल की गाड़ी बुक करके जयपुर गए थे। इसके बाद से सभी के फोन बंद जा रहे हैं। इससे परिवार आशंकित है।

बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही, बेटा व्यापार में हाथ बंटा रहा.....
जगदीश ने बताया कि आगरा में राजेश शर्मा ने घर और उसी में दवा का गोदाम बनाया हुआ है। अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर मिली है। उनकी बेटी काव्या आगरा के एक इंस्टीट्यूट से ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। बेटा अभिषेक व्यापार में पिता की मदद कर रहा था।
राजेश शर्मा का पूरा परिवार गायब होने से परिजन हैरान है। वह लगातार पुलिस से संपर्क भी साधकर पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस उस टूर एंड ट्रैवल कंपनी से भी संपर्क कर रही है। कि किस नंबर की गाड़ी भेजी गई थी। ड्राइवर का नंबर क्या है? उसका एड्रेस और बाकी डिटेल जुटाई जा रही है। कोशिश हो रही है कि CCTV की फुटेज से सुराग जुटाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें