Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 23 मई 2023

हिन्दू लड़के के साथ होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की बदसलूकी ,कहा- तुझे कब्र में नहीं जाना क्या,हिंदू लड़के के साथ भी की मारपीट,वीडियो वायरल

हिन्दू लड़के के साथ होने पर मुस्लिम लड़की से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की बदसलूकी.... 

मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मुस्लिम लड़की के साथ भरी बाजार बदसलूकी की गई है।बदसलूकी करने वाले लोग भी मुस्लिम समाज से बताए जा रहे हैं। मुस्लिम लड़की के साथ खड़े हिंदू लड़के को भी मारा पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भीड़ में कई लोग मुस्लिम लड़की पर चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि तुम इस लड़के के साथ क्यों घूम रही हो, मुस्लिम लड़के मर गए क्या, तुम्हें मरने के बाद कब्र में नहीं जाना है क्या। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस घटना को संज्ञान में लिया है और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। 


मुरादाबाद में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बुरका पहने एक लड़की और उसके साथ खड़े लड़के के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।एक लड़का, लड़की से कह रहा है कि तू इस लड़के के साथ क्यों घूम रही है,मुस्लिम लड़के मर गए हैं क्या, मरने के बाद कब्र में नहीं जाना है क्या।इसके अलावा ये लोग लड़की के साथ खड़े हिंदू लड़के को पीटते हैं और उसके कपड़े फाड़ देते हैं।मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने फौरन लड़की से संपर्क किया और तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र का है।जहां एक मुस्लिम युवती भोजपुर बाजार से कपड़े की खरीदारी कर अपने गांव जा रही थी।तभी रास्ते में युवती को गांव का एक युवक मिल गया।युवती उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर घर जाने लगी।बाजार के दुकानदारों, जिनमें से एक का नाम शाने आलम बताया जा रहा है, उसने व उसके साथियों ने युवती व युवक के साथ गाली गलौज की और युवक के साथ मारपीट करते हुए युवती से कहा तू मुसलमान है तुझे कब्र में नहीं जाना है क्या।


इस पर युवती ने कहा कि लड़का उसके पड़ोस का है। मेरे साथ आ गया है तो तुम्हें क्या परेशानी है। युवक फिर बदसलूकी करते हुए लड़की से बोलता है,मुसलमान लड़के मर गए हैं क्या, क्यों घूम रही है तू इसके साथ।इसके बाद युवक युवती का फोन छीन लेता है और युवती रोने लगती है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें