![]() |
अखिलेश के गढ़ में दहाड़े डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कहा-यूपी में खत्म गुंडाराज... |
इटावा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज शनिवार दोपहर बाद भरथना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीषी गुप्ता के समर्थन में बर्फानी गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा का नारा है,खाली प्लाट हमारा है। इसी नारे से यूपी में कानून व्यवस्था चौपट थी, गुंडा, माफियाओं का राज कायम हो गया था। उद्योगपति निवेश करने के लिए यूपी नहीं आ रहे थे। वर्तमान में योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की अब अन्य प्रदेशों में भी सराहना होने लगी है।
वर्तमान में एक भी गुंडा, माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं है। फलस्वरूप औद्योगिक विकास का वातावरण बना है। उद्योगपतियों ने उद्योग धंधे लगाने के लिए यूपी की तरफ रुख किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा नेता ड्राइंग रूम की वातानुकूलित हवा से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जबकि भाजपा नेता गांव-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर मोदी-योगी की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर जन-जन के बीच जा रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के प्रति जन विश्वास बढ़ा है। योगी सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से काम कर रही है। इसलिए अब तक विपक्ष सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा सका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें