Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 15 मई 2023

पूर्व सीएम स्व.कल्याण सिंह के गढ़ में पराजित हुई भाजपा, 18 निकायों में से आठ जीती दस पराजित हुई

पूर्व सीएम स्व.कल्याण सिंह के गढ़ में पराजित हुई भाजपा....

अलीगढ़।उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में मिली पराजय का आंकलन जारी है। 18 निकायों वाले जिले में सत्तारूढ़ भाजपा केवल आठ में ही जीत दर्ज कर पाई और दस में पराजय हुई। भाजपा से नगर निगम के महापौर का चुनाव प्रशांत सिंघल ने जीता है। जिले में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और शिक्षामंत्री संदीप सिंह के गृहनगर अतरौली नगर पालिका में भाजपा को पराजय मिली है।यहां एटा सांसद के करीबी भाजपा प्रत्याशी पवन वर्मा को सपा के वीरेंद्र लोधी ने पराजित कर दिया। 

 राज्यमंत्री अनूप प्रधान की खैर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली खैर नगर पालिका, पिसावा और जट्टारी नगर पंचायत में भाजपा पराजित हो गई। खैर में आम आदमी पार्टी के संजय शर्मा, पिसावा में निर्दलीय अनीता शर्मा, जट्टारी में निर्दलीय प्रदीप बंसल ने जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री और विधायक दलवीर सिंह की पुत्रवधु पुष्पलता को गभाना नगर पंचायत में भाजपा के बागी अभिमन्यु राज सिंह ने पराजित किया है। यहां सांसद सतीश गौतम ने पूरी ताकत लगा दी थी,लेकिन पुष्पलता को पराजय मिली।

इगलास विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से विधायक राजकुमार सहयोगी अपनी विधानसभा के दोनों भाजपा प्रत्याशियों को पराजित हो ने से नहीं बचा पाए। इगलास नगर पंचायत में भाजपा से हरीश ने अपनी पत्नी कमलेश के लिए टिकट मांगा था,लेकिन टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने से कमलेश ने बगावत कर दी और निर्दलीय कमलेश मैदान में उतरी और जीत दर्ज की। इगलास विधानसभा की बेसवां नगर पंचायत से भाजपा के हुबलाल को निर्दलीय राज सिंह ने पराजित किया।

 छर्रा विधानसभा से भाजपा विधायक ठा.रवेंद्र पाल सिंह छर्रा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सपना गुप्ता को पराजित होने से नहीं बचा पाए, लेकिन विजयगढ़ से निर्दलीय अनिल ने जीत दर्ज की। इसी तरह से पिलखना से निर्दलीय फायजा मुकीम ने जीत दर्ज की। कोल विधानसभा में आने वाली जिले की नवसृजित मडराक नगर पंचायत में विधायक अनिल पाराशर अपने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार को जीत दर्ज कराने में सफल रहे बरौली विधानसभा से विधायक ठा. जयवीर सिंह अपनी विधानसभा में आने वाले हरदुआगंज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव, जवां से फूलवती और बरौली से मनोज यादव, चंडौस नगर पंचायत से धर्म सिंह भारती को जीत दर्ज कराने में सफल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें