Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 5 मई 2023

अनुराग ठाकुर ने सीएम योगी की तारीफ की कहा- दंगों के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब खेलों के दंगल के लिए जाना जाता है

अनुराग ठाकुर ने सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ की करी तारीफ....
 

लखनऊ।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के तीसरे सत्र के लोगो, शुभंकर, जर्सी, गीत और मशाल लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले जो दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब खेलों के दंगल के लिए जाना जाता है। बता दें कि यहां 25 मई से तीन जून तक चार शहरों में होने वाले इन खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के किसी भी कोने में भारत पदक जीता करेगा तो उत्तर प्रदेश का उसमें बहुत बड़ा योगदान होगा। 


अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया,जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया था। यह खिलाड़ियों को सिर्फ तलाशता ही नहीं है बल्कि तराशता भी है। ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में खेलो इंडिया का केंद्र बनेगा। ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले ही खेलो इंडिया के पांच साल पूरे हुए हैं और यह बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा है‌। खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीतने का भी काम किया है और आज मैं यह कह सकता हूं कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा सबसे बड़ा आयोजन उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है,जिस तरह से यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेलों को बढ़ावा देने का काम किया है और अब खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। ठाकुर ने  कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के लिए 3200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो और ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर आगे बढ़ा सकें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये खेल प्रदेश के युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। सीएम ने कहा कि यूपी आज सिर्फ सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य ही नहीं है बल्कि यहां होने वाला हर आयोजन भी सबसे बड़ा हो जाता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में 21 विधाओं में प्रतिस्पर्धायें होंगी और नौकायन स्पर्धायें पहली बार होंगी।मुकाबले वाराणसी, नोएडा, गोरखपुर और लखनऊ में होंगे।निशानेबाजी स्पर्धायें दिल्ली की कर्णी सिंह रेंज पर होंगी। इस मौके पर सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मशाल रिले की भी शुरूआत की।ये चार मशालें 25 मई को लखनऊ लौटने से पहले प्रदेश के हर जिले में घूमेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें