![]() |
16 वर्षीय किशोरी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गयी.... |
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। आरोपी ने किशोरी पर पहले 20 बार चाकू से वार किया और फिर पत्थर से कूचकर उसे मौत के घाट के उतार दिया। इस वारदात के बाद आरोपी साहिल फरार चल रहा था, अब उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लेने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, ये गिरफ्तारी स्पेशल सेल की टीम ने की है। वहीं, साक्षी की मां ने बताया है कि, उन्हें बेटी की हत्या की खबर कल रात को ही मिल गई थी। आज पिता ने हत्यारे को फांसी देकर उनकी बेटी को न्याय देने की मांग की है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी को जिम्मेदार बताया है। केजरीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है।
दिल्ली से फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि, आरोपी ने उसे पत्थर से कुचल-कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम साहिल है जिसके साक्षी नामक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। विगत शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से साहिल काफी नाराज था। रविवार को जब साक्षी एक जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी तब साहिल ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि, आरोपी साहिल फ्रिज-AC रिपेयर करने का काम करता है और दोनों काफी पहले से एक दूसरे को जानते थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें