Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

तिरंगे से तरबूज साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता युवक...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति तिरंगे से तरबूजों को साफ कर रहा है। वीडियो झांसी के समथर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।


वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष...


32 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति दुकान में रखे हुए तरबूजों के ढेर से तरबूज निकाल कर उस पर लगी धूल को तिरंगे से साफ कर रहा है। जब व्यक्ति ऐसी करतूत को अंजाम दे रहा था, उसी समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। 


पहले भी हो चुके हैं, ऐसे मामले...


ऐसा नहीं है तिरंगे के अपमान से जुड़ा यह कोई पहला मामला है। इससे पहले भी इस तरह के मामले हो चुके है और वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। दिल्ली पुलिस ने 52 साल के एक व्यक्ति को तिरंगे के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति तिरंगे से अपनी टू-व्हीलर को साफ कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें