Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में भी हुआ बड़ा बदलाव, अब ब्रज की बारी, हमारे कार्यकाल में खत्म हुई गुंडागर्दी : सीएम योगी

आगरा में मुख्यमंत्री योगी की निकाय चुनाव की पहली जनसभा... 

आगरा। ताज नगरी आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार निकाय चुनाव की पहली जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं, जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही।


सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब ब्रज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है।


सीएम योगी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई।  हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मोदी का विजन यूपी का मिशन ये है, नया उत्तर प्रदेश। सीएम ने कहा कि जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है,आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 


सीएम ने कहा कि आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई है।आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि में आज इसीलिए आया हूं कि आप हमारे महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें