Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 25 मार्च 2023

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा- बीजेपी से मुकाबले के लिए अब क्षेत्रीय दलों को करो आगे

 पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी नसीहत...

लखनऊ। साल 2024 लोकसभा का चुनाव होने में अभी काफी समय हैं, लेकिन देश की राजनीति में बीते कुछ माह से काफी उबाल है। सूरत कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाई तो उनकी सांसदी चली गई।अगर ऊपरी अदालत से भी झटका लगा तो राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।  


मानहानि केस में राहुल गांधी को झटके के बाद कांग्रेस के साथ ही पूरा विपक्षी खेमा ये तय करने में लगा हुआ है कि अब अगला कदम क्या होगा ? इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को अब क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए, तभी बीजेपी से टक्कर संभव है। लोकतंत्र का अपमान किया है। पहले यह कांग्रेस ने किया और अब भाजपा यह करती है। यह कांग्रेस के लिए एक मौका है, वे क्षेत्रीय दल को आगे रखें और फिर चुनाव लड़ें तभी वे भाजपा के खिलाफ जीत सकते हैं। यह कांग्रेस की जिम्मेदारी है।


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मैं देख रहां हूं कि भारतीय जनता पार्टी के सीनियर से सीनियर नेता से लेकर जमीनी नेता कह रहे हैं कि पिछड़ों का अपमान हो गया। बीजेपी के लोगों ने हमारे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोया था, तब अपमान नहीं हुआ। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जो 15 लाख रुपये देने की बात की थी, वह मानहानि नहीं होगा।रीजनल पार्टियों के साथ हमेपूशा यही व्यवहार हुआ है, चाहे वह दक्षिण की पार्टी हों या उत्तर भारत की रीजनल पार्टी हों, अगर आप रीजनल पार्टी के नेता हैं तो राष्ट्रीय पार्टी के नेता हमेशा आपको अपमानित करती हैं। पहले कांग्रेस ने ये किया और आज बीजेपी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें