Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 26 मार्च 2023

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर किया वार, कहा-भ्रष्टाचार में डूबे लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते

देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता...


लखनऊ। राजधानी दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा बापू ने दी, उसे कांग्रेस के वर्तमान नेता भटक चुके हैं 


लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो वह सत्याग्रह नहीं कर सकते। देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। अपने देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता।


जिनके मन में भारत के जवानों के प्रति सम्मान नहीं,वो लोकतंत्र की आज दुहाई दे रहे हैं...

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि भारत को कठघरे में खड़ा करने वाला व्यक्ति कभी सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं, वो सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके समर्थन में रविवार को दिल्ली के राजघाट पर एकदिवसीय संकल्प सत्याग्रह शुरू किया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें