Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 29 मार्च 2023

सपा के पूर्व संसद रिजवान जहीर के खिलाफ रासुका के तहत हुई कार्रवाई

पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर व उनके दमाद रमीज नेमत की बढ़ी मुश्किलें...
 

एक तरफ योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद पर लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ़ बलरामपुर जिले के अपराधियों और माफियाओं के लिए भी कोई अच्छी ख़बर नहीं है। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश में जेल में निरुद्ध पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर व उनके दमाद रमीज नेमत की मुश्किल बढ़ती जा रहीं हैं। प्रदेश स्तरीय माफिया घोषित पूर्व सांसद द्वारा अपने दामाद के नाम से खरीदी गई चार करोड़ 75 लाख, 86 हजार रुपये की जमीन प्रशासन ने कुर्क कर दी है। पूर्व सांसद व तीन अन्य आरोपित 14 माह से जेल में निरुद्ध हैं।                                                                                                                                                                                                                                                     
पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की 4 जनवरी, 2022 को  गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में पूर्व सपा सांसद, उनके दामाद रमीज़ व बेटी जेबा रिजवान को आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना को अंजाम देने वाले तीन हत्यारों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया था। जेल में निरुद्ध रहते हुए ही जेबा रिजवान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तुलसीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ी थीं। जेबा व उनके पति रमीज़ को तो जमानत मिल गई थी, लेकिन पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर सहित अन्य आरोपी अभी भी जेल के भीतर हैं। 


सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट डॉ महेंद्र कुमार के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर प्रमोद कुमार सिंह व गैंसड़ी कोतवाल ओमप्रकाश चौहान, पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ डुग्गी-मुनादी कराते हुए तुलसीपुर स्थित अवैध रूप से अर्जित की गई जमीन के स्थान पर पहुंचे। यहां काशीराम कालोनी के पीछे पूर्व सांसद ने अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति से अपने दामाद रमीज के नाम से 0.4326 हेक्टेयर जमीन कुर्क की गई है। इसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ 75 लाख 86 हजार रुपये है। 


अपर पुलिस अधीक्षक नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि उ प्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रदेश के टॉप 10 माफिया रिजवान ज़हीर के दमाम रमीज़ के नाम पर अवैध रूप से खरीदी गई। उक्त जमीन को कुर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने जमीन पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर चिह्नित अपराधी, माफिया के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत जमीन को जब्त करने या कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें