Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 6 मार्च 2022

प्रयागराज में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी मुंबई में अपने करीबियों के घर में पनाह लिया है, गिरफ्तारी के लिए टीम मुंबई हुई रवाना

प्रेमिका के साथ प्रेमी ने किया धोखा, बुलाकर साथियों संग किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट और अंत में शव को कुंए में फेंक हो गए फरार...

प्रेमी ने साथियों संग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया,फिर कर डाली हत्या...
प्रयागराज। प्रयागराज शहर में बघाड़ा के जंगल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार आरोपित निसार की लोकेशन मुंबई में पुलिस को मिल गई है। उसकी तलाश में कर्नलगंज पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। पुलिस का कहना है कि वहां फरार आरोपी के कुछ करीबी रहते हैं, जिनके यहां उसके शरण लेने की संभावना जताई जा रही है। 22 जनवरी, 2022 को छात्रा प्रेमी के बुलाने पर बघाड़ा के जंगल में गई थी। छात्रा को 22 जनवरी की शाम उसके प्रेमी अमन ने बघाड़ा के जंगल में बुलाया था। उसे जंगल के भीतर कुएं के पास ले जाकर फटकारने लगा था। अमन का कहना था कि वह कई और युवकों से फोन पर बात करती है, जबकि छात्रा इसका विरोध कर रही थी। छात्रा आक्रोशित होकर वहां से जाने लगी तो अमन ने उसका मुंह दबा दिया था। अचेत होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेहोशी की हालत में वह उसे कुएं में फेंकने वाला था, तभी कुछ लोगों की आहट पाकर वह भाग निकला था। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर छात्रा की लाश कुएं से बरामद की थी।

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को खोजने मुंबई पहुँची प्रयागराज की पुलिस... 

हालांकि, अमन ने कुएं में शव को फेंकने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद लीइस उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने सर्विलांस सेल का सहारा लिया। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने इस कड़ी में मो. अफजल निवासी सैदाबाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मो. अफजल ने छात्रा से दुष्कर्म की बात कबूल करते हुए अपने साथी निसार का नाम बताया था। पुलिस ने निसार के बारे में पता किया तो मालूम चला कि वह मुंबई भाग निकला है। वहां उसके कुछ करीबी रहते हैं। इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई। निसार की गिरफ्तारी के लिए उसके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसने अपने किसी करीबी के यहां ही शरण ले रखी है। इस मामले में यह बात अभी तक तय नहीं हो सकी कि जब अमन ने अपनी प्रेमिका को बघाड़ा के जंगल में बुलाया था तो वहाँ मो. अफजल और उसका साथी निसार वहाँ कैसे पहुँचा ? क्या दोनों आरोपी अमन के साथी हैं ? यदि साथी हैं तो अमन एक सुनियोजित प्लान के तहत अपनी प्रेमिका को बुलाया और उसके साथ दुराचार कर उसकी हत्या की, फिर उसका शव कुएं में फेंक कर सभी लोग फरार हो गए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें