Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 24 मार्च 2022

कुंडा थाना क्षेत्र में अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव के बाद प्रतापगढ़ जनपद में फिर बढ़ रहा है,अपराध... 

अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुण्डा से उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सुजौली प्राथमिक विद्यालय के पास से एक व्यक्ति विजय शंकर मिश्रा पुत्र स्व0 अनिल कुमार मिश्रा निवासी शुक्लपुर मजरे दिलेरगंज थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को 1 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 90/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय टीम थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें