Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 26 मार्च 2022

प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र के ग्राम मैधार के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचा दिखाकर 86,000 हजार रुपया नकद, लैपटॉप, मोबाइल व डिवाइस की हुई थी लूट, जिसमें दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अचानक प्रतापगढ़ में आई अपराध की बाढ़, अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा है, शिकंजा और की जा रही है गिरफ्तारियां... 

लूट के सम्बन्ध से दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र व क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाघराय अखिलेश कुमार व थाना बाघराय की पुलिस द्वारा दिनांक- 21/03/2022 को हुयी लूट की घटना का मुखबिर और सर्विलांस की सहायता से सफल अनावरण करते हुये इस घटना में संलिप्त अभियुक्त भाष्कर पाठक पुत्र बृजेश पाठक, उम्र-22 वर्ष एंव अनुज पाण्डेय पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय उर्फ बब्बू पाण्डेय उम्र-32 वर्ष को दिनांक- 25/03/2022 की रात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व मोटर साइकिल तथा लूटे हुये सामान में 15,000 हजार रुपया, लैपटाप बरामद किया गया।


उल्लेखनीय है कि दिनांक- 21/03/2022 को जय प्रकाश मिश्र पुत्र गोरखनाथ मिश्र निवासी ग्राम भाव थाना बाघराय दिनांक- 21/03/2022 को बड़ौदा यू0पी0 बैंक बाघराय से 86,000 रुपया निकालकर अपने टायनी शाखा भाव चौराहे पर जा रहे थे कि समय करीब 12.00 बजे दिन मैधार गांव के सामने एक मोटर साइकिल अपाची से 3 अज्ञात द्वारा उन्हे रोककर उनका बैग जिसमें 86,000 रुपया नकद, लैपटॉप, मोबाइल, डिवाइस व लैपटॉप के चार्जर, लेन-देन के रजिस्टर चेकबुक तमंचा दिखाकर छीन कर भाग गये इस सूचना पर मु0अ0सं0-76/2022 धारा- 392 भादवि बनाम 3 व्यक्ति अज्ञात थाना बाघराय पर पंजीकृत किया गया। इस घटना के तत्काल बाद थाना बाघराय की पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  रोहित मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में मौके पर छानबीन का कार्य प्रारम्भ किया। 


गिरफ्तार अभियुक्तो से घटना के बारे में पूंछताछ किया तो बताया कि एक अन्य व्यक्ति जो फरार अभियुक्त का रिश्तेदार है। उसने बताया कि जय प्रकाश मिश्र जो टाइनी शाखा चलाते हैं, वह बैंक ऑफ बड़ौदा बाघराय से लेनदेन करते हैं इस जानकारी पर हम लोग इन्हें होली से ही लूटने का प्लान बना रहे थे, परन्तु पुलिस की गश्त व सतर्कता से हम लोगों को मौका नहीं मिल पाया और इसी तरह सोमवार को बैंक खुली तो हम लोग नीली अपाची से बाघराय बैंक से ही जय प्रकाश मिश्रा का पीछा करने लगे। जैसे ही वह अपना रुपया निकालकर भाव चौराहे की तरफ चले तेा हम लोग पीछे पीछे उनके साथ चल दिये और मैधर के पास तिराहे पर अपनी मोटर साइकिल अपाची से जय प्रकाश मिश्र को पीछे कर रोक लिया और तमंचा दिखाकर लैपटाप, मोबाइल, 86000 रुपया छीनकर भाव की तरफ भाग गये थे।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण...


1. भाष्कर पाठक पुत्र बृजेश पाठक निवासी वेधनगोपालपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, उम्र-22 वर्ष। 

2. अनुज पाण्डेय पुत्र उमेशचन्द्र पाण्डेय उर्फ बब्बू पाण्डेय निवासी जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, उम्र-32 वर्ष। 


पुलिस टीम...


1. उप निरीक्षक हरिमोहन राजपूत, थाना बाघराय, प्रतापगढ़। 

2. उप निरीक्षक सतीश कुमार, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

3. आरक्षी ओमप्रकाश, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

4. आरक्षी सुरेश सिंह, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

5. आरक्षी अंकित कुमार, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

6. आरक्षी लोकेश कुमार, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

7. होम गार्ड राजाराम, थाना बाघराय प्रतापगढ़। 

8. उप निरीक्षक सुनील कुमार, स्वॉट टीम, प्रतापगढ़। 

9. मुख्य आरक्षी तहसीलदार, स्वॉट टीम प्रतापगढ़। 

10.  मुख्य आरक्षी जाहिद खान, स्वॉट टीम प्रतापगढ़। 

11.  मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह, चालक स्वॉट टीम प्रतापगढ़मुख्य आरक्षी। 

12. आरक्षी श्रीराम सिंह, स्वॉट टीम प्रतापगढ़। 

13. आरक्षी जागीर सिंह स्वॉट टीम प्रतापगढ़। 

14. आरक्षी अरविन्द कुमार दूबे स्वॉट टीम प्रतापगढ़। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें