Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

कांग्रेस के बरेली में लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ, कार्यक्रम में मची भगदड़ में कई बच्चियां हुई, घायल

दूसरों को नसीहत देने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को अपनी बारी आयी तो सूंघ गया,साँप...

कांग्रेस के बरेली में लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ, कार्यक्रम में मची भगदड़...

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा जो कांग्रेसी की अध्यक्षा सोनिया गांधी की पुत्री हैं और कांग्रेस में सीधे राष्ट्रीय महासचिव के पद पर काबिज हो गई, क्योंकि वह नेहरू और गांधी खानदान की वंशबेल से मिलान करती हैं और अपने मुंहबोले पप्पू भाई के फेल होने के बाद राजनीति में कदम रखा और पार्टी में सीधे नई जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश में मृतप्राय कांग्रेस में जान डालने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। फिर भी उन्हें भी असफलता हाथ लग रही है। 


सूबे में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार को पानी पी पीकर कोसने वाली प्रियंका वाड्रा अपनी नाकामी पर खामोश हो जाती हैं। सरकार को जिम्मेदारियों की याद दिलाने वाली प्रियंका वाड्रा अपनी बारी आयी तो अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ती नजर आ रही हैं। मोदी और योगी सरकार को कोरोना संक्रमण में घेरने वाली प्रियंका वाड्रा की कल बरेली में आयोजित लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ, कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें कई बच्चियां घायल हुई। इस घटना पर पूरी कांग्रेस को साँप सूंघ गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें