Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

बीजेपी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार को दे रही है, टिकट

सपा संस्थापक के घर में जब भाजपाइयों ने कमल खिला लिया तो बाकी दल किस खेत की मूली हैं ? वर्तमान राजनीति में भाजपा से अधिक बाजीगर नेता दूसरे दल में नहीं हैं...!!!

 हरिओम यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार हरिओम यादव को उनकी फिरोजाबाद जिले की मौजूदा विधानसभा सीट सिरसागंज से टिकट दिया है। हरिओम ने हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और चौथे चरण के लिए अपने 85 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 ओबीसी, 19 एससी और 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है। तीन बार से विधायक हरिओम यादव ने 12 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। सपा संस्थापक के घर में जब भाजपाइयों ने कमल खिला लिया तो बाकी दल किस खेत की मूली हैं ? वर्तमान राजनीति में भाजपा से अधिक बाजीगर नेता दूसरे दल में नहीं हैं।  


सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव का दावा है कि उनका छः विधानसभा क्षेत्रों में खासा प्रभाव है।हरिओम यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रिश्तेदारों में से हैं और काफी अर्से से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे, परन्तु मुलायम सिंह यादव की पकड़ सपा में जैसे-जैसे ढीली होती गई, वैसे-वैसे सपाइयों में आपसी फूट बढ़ती गई और सपाई धीरे-धीरे लाल टोपी उतारकर फेंकते गए और भगवा चोले को ओढ़ते गए।भाजपा में सपाई ही नहीं बल्कि बसपाई और कांग्रेसी भी दलबदल एक्सप्रेस पर सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुँचते रहे अब चुनाव की इस बेला में भाजपा की दूसरी लिस्ट में रायबरेली सदर विधानसभा से वर्तमान विधायक अदिति सिंह भी शामिल हैं। अदिति बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं। अदिति को सदर से ही टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में पूर्व आईपीएस असीम अरुण का नाम बहुत अहम है, जिन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने असीम अरुण को कन्नौज से टिकट दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें