छुट्टी न मिलने जैसी बात पर जवान द्वारा अपने अधिकारियों को गोली मारने का दु:साहस करना सेना में अधिकारियों और जवानों के बीच दूरी पैदा करने का करेगा,काम
TSRजवान की हैवानियत से अन्य जवान हैं,हैरान... |
अगरतला : त्रिपुरा में त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या कर दी है। हत्या की वजह जवान को छुट्टी न देना बताया जा रहा है। हालांकि हत्या के बाद हत्यारे जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर छुट्टी का आवेदन स्वीकार न करने पर टीएसआर के राइफल मैन द्वारा गोली मार दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे सिपाहीजला जिले के मधुपुर थाना अंतर्गत कोनाबन जीसीएस (ONGC Post) में हुई। टीएसआर के आरोपी राइफल मैन की पहचान सुकांत दास के रूप में हुई है। उसने सूबेदार मरका सिंह जमातिया और सब-इंस्पेक्टर किरण जमातिया को गोली मार दी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें