Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

कानपुर में सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा जमकर बवाल, सोसल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सपाइयों ने पहले पुतला दहन किया और उसके बाद भाजपा का झंडा लगा वाहन दिखते ही वाहन में किया तोड़फोड़... 

सड़क पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडई...

कानपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कानपुर में बवाल की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर मेट्रो का उद्घाटन करने कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शहर में मौजूद थे। वहीं, समाजवादी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध कर रही थी। इस घटना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके, लेकिन सड़क पर उनके हंगामा की तस्वीरें सामने आयीं हैं। सड़क पर सपा कार्यकर्ता पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी। उस गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। यह देखकर पार्टी कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने वाहन को अपना निशाना बनाया। अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमाने लगी है।


सपा कार्यकर्ता इस दौरान योगी-मोदी हाय-हाय के नारे भी लगा रहे थे। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद चार पहिया गाड़ी पर हमला बोल दिया। लाठी और ईंट-पत्थर से गाड़ी के सीसों को तोड़ डाला। इस दौरान वे लगातार भाजपा के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख वहां मौजूद लोग भी इधर-उधर हो गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने मामला सामने आने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को अपना नाम बदल कर गुंडागर्दी करने वाली पार्टी रख लेना चाहिए। अराजकता फैलाने वाली पार्टी का कानपुर में चुनाव के पहले का असली चरित्र सामने आया है। इस मामले में उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार में कानून ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते रहे हैं, परन्तु समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडई के सम्बन्ध कभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दिए


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें