Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना में लूट एवं हत्या के अभियोग में वांछित वारण्टी, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना उदयपुर में भी हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


लूट एवं हत्या के अभियोग में वांछित वारण्टी, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में आज दिनांक- 01/12/2021 को थाना बाघराय के उप निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना बाघराय के मु0अ0सं0-111/2019 धारा-396, 412, 120बी भादंवि में वांछित व मु0अ0सं0-120/2015 धारा- 302, 323, 504, 506 भादंवि व धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट में वारण्टी अभियुक्त पक्का उर्फ पंकज सरोज पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोगौरी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह, मय हमराह थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास...


1-  मु0अ0सं0 115/2014 धारा 307, 324 भादंवि थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।

2-  मु0अ0सं0 135/2014 धारा 392, 411, 307 भादंवि थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।

3-  मु0अ0सं0 137/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।

4-  मु0अ0सं0 26/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।

5-  मु0अ0सं0 120/2015 धारा 302, 323, 504, 506 भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

6-  मु0अ0सं0 208/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

7-  मु0अ0सं0 302/2016 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 34 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

8-  मु0अ0सं0 11/2018 धारा 3(1) यूपी गुण्डा एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

9-  मु0अ0सं0 109/2019 धारा 323, 504, 506, 286, 308 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

10-  मु0अ0सं0 111/2019 धारा 396, 412, 120बी भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

11-  मु0अ0सं0 194/2019 धारा 307, 504, 506 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

12-  मु0अ0सं0 195/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

13-  मु0अ0सं0 196/2019 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

14-  मु0अ0सं0 246/2019 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।


हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार... 

जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक- 27/11/2021 को थाना क्षेत्र उदयपुर के ग्राम राहाटीकर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु तथा 4 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना उदयपुर में मु0अ0सं0- 223/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506, 427, 34  भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। 


उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना उदयपुर के थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के राहाटीकर चौराहे के पास से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक और अभियुक्त अखिलेश सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह निवासी राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में एक अदद अदद लाठी (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं, उप निरीक्षक पन्नालाल यादव, आरक्षी सलमान अहमद, आरक्षी अनिल कुमार व आरक्षी विश्वास कुमार थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें