Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालगंज पुलिस की सक्रियता से हत्या के प्रयास के अभियोग में चार अभियुक्त तो गिरफ्तार हुए,परन्तु लालगंज में अपराधियों के मन में पुलिस का नहीं है कोई खौफ 

 हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जनपद प्रतापगढ़ थाना लालगंज में कल दिनांक- 30.11.2021 को थाना क्षेत्र लालगंज के ग्राम केशवपुर में पुरानी रंजीश में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 4 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0- 769/21 धारा 147, 148, 307, 308, 452, 323, 324, 504, 506, 427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना लालगंज के उप निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 4 अभियुक्तों, 1. मोनू उर्फ अविनाश सरोज पुत्र राम किशोर, निवासी केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। 2. रोहित सरोज पुत्र स्व0 राम किशोर निवासी केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। 3. राहुल सरोज पुत्र स्व0 राम किशोर निवासी केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ तथा 4. संजय पुत्र बुद्धु निवासी सुजानगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को थाना क्षेत्र लालगंज के ग्राम केशवपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें