Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 17 नवंबर 2021

टाइम्स नाउ-पोल स्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा की फिर से सरकार बनाने का किया गया दावा, भाजपा को 239 से 245 सीटें जीतने का लगाया गया है, अनुमान

यूपी में भाजपा का फिर से कमल खिल सकता है और दूसरे नंबर पर सपा की हो सकती है,सायकिल


योगी दुबारा वर्ष-2022में बन सकते है,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। इस बीच एक और सर्वे में भाजपा की बड़ी जीत की बात कही गई है। टाइम्स नाउ-पोल स्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा के 239 से 245 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। यदि ऐसा होता है तो फिर 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करके बड़े बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। सर्वे में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव की पार्टी 119 से 125 सीटों पर ही अटक जाएगी।


इससे पहले एबीपी न्यूज के सर्वे में भी भाजपा की ही सरकार बनने का दावा किया गया था। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक बीएसपी एक बार फिर से बेअसर साबित होने वाली है और उसे महज 28-32 सीटें ही मिलने का अनुमान है। लखीमपुर खीरी, हाथरस कांड में काफी चर्चा बटोरने वालीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी असर डालती नहीं दिख रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल है। सर्वे के मुताबिक सिर्फ पश्चिम यूपी, दोआब जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा सबसे आगे निकलती दिख रही है, जहां उसके कमजोर होने की बातें कही जा रही थीं। आइए जानते हैं, किस क्षेत्र के लिए क्या है, अनुमान...???


बुंदेलखंड में भाजपा का जलवा...

कभी बसपा का गढ़ कहे जाने वाले बुंदेलखंड में भाजपा एक बार फिर से परचम लहराती दिख रही है। सर्वे के अनुसार बुंदेलखंड की 19 में से 15 से 17 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती है। वहीं सपा महज एक सीट पर ही सिमट सकती है। इसके अलावा बसपा को 2-5 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।


दोआब में भी भाजपा को बड़ी बढ़त...

यूपी का दोआब क्षेत्र भी भाजपा की राजनीति के लिए ही उर्वर दिख रहा है। यहां भगवा दल को 71 में से 37-40 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 26-28 सीटें और बसपा को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। यही नहीं प्रियंका गांधी की बड़ी सक्रियता के बाद भी कांग्रेस को 0-2 सीट ही मिलने का अनुमान है।


पूर्वांचल में भाजपा को मिल रहीं 50फीसदी सीटें...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाले इलाके पूर्वांचल में कुल 92 सीटें हैं और यहां भाजपा 50 फीसदी से ज्यादा सीटें हासिल करती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा को 47 से 50 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा सपा को महज 31-35 सीटें ही मिलने का अनुमान है। 


पश्चिम यूपी में भाजपा नुकसान के बाद भी आगे...

पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा को 40-42 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 21-24 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 2-3 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बता दें कि पश्चिम यूपी वह इलाका है, जहां भाजपा को किसान आंदोलन से नुकसान पहुंचने की बातें की जा रही हैं। 


अवध में फिर भाजपा का परचम...

अवध की बात करें तो यहां भाजपा 69-72 सीटें पा सकती हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को महज 23-26 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बसपा को 7-10 सीटें ही मिलने का अनुमान है। अवध में कुल 101 विधानसभा सीटें हैं और पिछली बार भाजपा ने यहां 84 सीटें हासिल की थीं। इस तरह देखें तो भाजपा पिछली बार की तुलना में नुकसान में है, लेकिन दूसरे दलों के मुकाबले अब भी कहीं आगे है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें