Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

पांच महीने पहले हुई थी शादी, पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्द होकर आग में विलीन हुई युवती

नव विवाहिता सुषमा देवी की अतुल कुमार के साथ हुई थी,पांच महीने पहले शादी,आज कर लिया आत्महत्या 


दानव रूपी दहेज के आगे बेबस होकर नव विवाहिता स्वयं को किया आग के हवाले... 

जनपद प्रतापगढ़ थाना कंधई में दानव रूपी दहेज समाज का पीछा नहीं छोड़ रहा। आज फिर एक नव विवाहिता दानव रूपी दहेज की बेदी का शिकार हुई। दानव रूपी दहेज ने समाज को ऐसे चंगुल में फसाया है जहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं है और अगर है भी तो सीधे मौत के मुंह में जाने का रास्ता। बता दें कि कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायनपुर के अतुल कुमार पुत्र केशव प्रसाद की शादी सुषमा पुत्री राम आसरे निवासी गांव भिवनी थाना-पट्टी के साथ 11 मई, 2021 को हुई थी। सुषमा के पति व उसकी सास उसे आए दिन एक ही बात को लेकर टोकती रहती थीं कि आपके पिता ने हमें अभी एक लाख रूपये व दहेज में गाड़ी नहीं दिया है। 


सबके ताने और उलाहने को तो सह लिया जाता है, परन्तु पति के ताने और उलाहने सहने की हिम्मत एक नव विवाहिता में नहीं होती नव विवाहिता के पति अतुल भी आए दिन अपनी मां का ही पक्ष लेकर उसे एक ही बात का ताना मारता रहता था जिससे वह तंग आकर आज अपने आपको दानव रूपी दहेज के आगे बेवश होकर आग के हवाले कर दिया। घटना आज सुबह 11:30 बजे की है। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना हमें गांव के किसी व्यक्ति द्वारा मिली। परिजनों ने कंधई थाने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें