प्रयागराज-अयोध्या हाई-वे पर कोहड़ौर थाने के सिपाही की मौत कोई नई बात नहीं है,बेकाबू वाहन रात्रि में किसी के जीवन की लीला को कर सकते हैं,समाप्त
प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाने के सिपाही धीर सिंह की गस्त करने के दौरान रात में मुकुनपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गम्भीर हालात में लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में सिपाही धीर सिंह का ईलाज चल रहा था। ईलाज के दौरान आज रात सुबह 4 बजे सिपाही धीर सिंह ने दम तोड़ दिया। सिपाही धीर सिंह की मौत की सूचना मिलने पर कोहड़ौर के सभी पुलिसकर्मियों गम में डूब गए। मृतक सिपाही धीर सिंह कन्नौज जिले का रहने वाला था। दो दिन पहले रात्रि में गस्त के दौरान प्रयागराज-अयोध्या नेशनल हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही धीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी ईलाज के दौरान मौत की सूचना से कोहड़ौर थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी पुलिसकर्मी अपने साथी सिपाही की आत्मा को श्रधांजलि दे रहे थे।
अत्यन्त दुःखद
जवाब देंहटाएं