प्रतापगढ़ में बाइक चोरी के आरोपियों और दुराचारियों के आरोपियों की नहीं है,खैर...
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार... |
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में कल दिनांक 03.11.2021 को थाना- कुण्डा के उप निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के तिलौरी मोड़ के पास से चोरी की एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों सूरज यादव पुत्र देवी प्रसाद निवासी भवन का पुरवा, काछा का पुरवा, थाना- जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़ एवं अखलेश्वर यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी श्याम का पुरवा, थाना- जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है, जिसे हम लोगों ने जून माह में मान्धाता क्षेत्र से एक बारात से चोरी किये थे। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कुण्डा पर उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 358/2021 धारा- 41, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह मय हमराह थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ रहे।
लालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार... |
जनपद के थाना- लालगंज से उप निरीक्षक यशकरन यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के रानीगंज अजगरा के पास से मु0अ0सं0- 683/21 धारा 363/366/ 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त आजाद कुमार गौतम पुत्र कमलेश कुमार गौतम निवासी ग्राम रनापुर थाना- रामपुर, जनपद- जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक यशकरन यादव मय हमराह थाना- लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें