थाना कोतवाली नगर में भी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ,एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज से उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-263/21 धारा-147/148/149/307/323/324/504/506 भादवि से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र स्व मोतीलाल निवासी- कशेरुआ, थाना- रानीगंज, जनपद- प्रतापगढ़़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
कोतवाली नगर में पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर से उप निरीक्षक अमरनाथ सिंह मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के चिलबिला कोट तिराहे के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-945/21 धारा-379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त हिरेन्द्र पाण्डेय उर्फ सूबेदार पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी बेनीपुर चिलबिला, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0-यूपी-32 जीसी-5774 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमरनाथ सिंह मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें