Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

प्रतापगढ़ कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र में घर में रही अकेली महिला के साथ घर में घुसकर जबरन तमंचा लगाकर किया दुराचार, शिकायत करने हेतु थाने जाने के दौरान रास्ते में रोककर की मारपीट

प्रेमालाप का मामला तब दुराचार में तब्दील हो जाता है, जब घर का कोई ब्यक्ति उस महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेता है, यह मामला भी बताया जा रहा है, संदिग्ध 


तमंचे की नोंक पर महिला के साथ दुराचार करने का है,आरोप...

प्रतापगढ़ जनपद में कुल पांच तहसीले हैं और कुंडा जनपद की सबसे चर्चित तहसीलों में से है कुंडा जो अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी राजनीतिक रूप से तो कभी माफियागीरी को लेकर तो कभी अपराधिक मामले को लेकर कुंडा की कहानी अखबार की सुर्खियां बनती है। अब जो मामला प्रकाश में आया है, वह अकेली महिला के घर में घुसकर युवक द्वारा तमंचा सटाकर उससे दुराचार करने का है। सुबह जब महिला थाने पर शिकायत करने गयी तो आरोपी ने अपने एक साथी के साथ उसे रोका और उससे मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

हथिगवां थाना क्षेत्र के जैसावां नगरिया निवासी एक महिला छह नवम्बर को घर में अकेली थी। इस दौरान नगरिया गांव निवासी विनय तिवारी उसके घर में घुस गया और तमंचा सटाकर महिला के साथ दुराचार किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की। दूसरे दिन महिला ने थाने जाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने एक साथी अजय सिंह के साथ पहुंच कर उसे रोका और मारपीट करने के साथ ही उसे थाने जाने से रोक दिया। बाद में महिला मौका पाकर किसी तरह थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर घर में घुसकर जबरन तमंचे की नोक पर दुराचार करने सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें