Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

प्रतापगढ़ में थाना आसपुर देवसरा अपहरण के अभियोग में 3 वांछित अभियुक्त की हुई गिरफ्तार

महिलाओं के मामले में नहीं थम रहा अपराध, महिलाओं के साथ घटित अपराध पर समीक्षा करने की है, आवश्यकता 


 अपहरण के अभियोग में तीन वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार... 

थाना आसपुर देवसरा में दिनांक 08/10/2021 को वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर एक व्यक्ति अपने साथियों की मदद से भगा ले गया है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 240/2021 धारा- 363, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार मिशन शक्ति, महिला हेल्प लाइन सहित सीएम हेल्प लाइन की सुविधा प्रदान कर रखी है। आपातकालीन सेवा UP 112 की सुविधा अलग से प्रभावी है। फिर भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध चिंताजनक हैं। 


योगी सरकार के सारे दावे उस समय फेल हो जाते हैं जब एक महिला अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाना से लेकर उच्चाधिकारियों की चौखट पर भटकती रहती हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पाता। यदि मुकदमा भी लिख लिया गया तो उसमें निष्पक्ष विवेचना नहीं हो पाती। फिलहाल 12वर्ष के बाद नाबालिग लड़कियों के भागने की सच्चाई लड़की के घर वालों को भी जानना होगा, तभी इस पर नियंत्रण हो सकेगा। यदि लड़की अपने मन से भागी है और वह नाबालिग है तो उसके परिजनों को भी अपनी लड़की की  हकीकत को जानना व समझना होगा। पुलिस में दर्ज मुकदमें में जो लड़कियां घर से भागी रहती हैं, उस मामले में पुलिस मुकदमा तो लिख लेती है, परन्तु उसका नतीजा वही होता जो लोग सोचे नहीं होते। लड़की की बरामदगी के बाद पता चलता है कि लड़की तो अपने मन से लड़के के साथ भागी थी। फिर भी देश का कानून कहता है कि नाबालिग लड़कियों का ऐसा बयान कूड़े के सामान होता है।    


उक्त मुकदमें की विवेचना/अग्रिम कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 15.10.2021 को थाना- आसपुर देवसरा के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित 3 अभियुक्त राधेश्याम जायसवाल पुत्र स्व0 रामउदित जायसवाल निवासी ग्राम- पूरा ढकवा, थाना- आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ व दिलीप जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी ग्राम- पूरा ढकवा, थाना- आसपुर देवसरा, जनपद- प्रतापगढ एवं रंजीत जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी- ग्राम पूरा ढकवा, थाना- आसपुर देवसरा, जनपद- प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के ग्राम ढकवा से गिरफ्तार किया गया। मुकदमें से संबंधित अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें