Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए एक बार फिर मन बना रहे हैं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

यूपी की राजनीति में चुनावी गुणा गणित के आधार पर एक राजनैतिक दल दूसरे राजनैतिक दल के शीर्ष नेतृत्व के सम्पर्क में हैं,बना 


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर... 

पूर्वांचल की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपनी पकड़ के दम पर भाजपा को वर्ष-2017 में ओम प्रकाश राजभर से बात कर रहा है। चुनाव बाद सूबे में योगी सरकार बनी और ओमप्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में शामिल हुए, परन्तु अहम् के टकराव की वजह से योगी सरकार से अलग हो गए और कैबिनेट मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था। फिर भाजपा के खिलाफ आग उगलना शुरू किये, परन्तु भाजपा उसे नजरंदाज करती रही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पता था कि विधानसभा चुनाव-2022 के नजदीक आने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को गठबंधन के लिए राजी कर लिया जायेगा  


भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रतिनिधित्व मंडल से ओमप्रकाश राजभर की बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में एक बार फिर से भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में गठबंधन के आसार तेज हो चुके हैं। सब कुछ ठीक रहा तो बातचीत से सहमत होने पर ओमप्रकाश राजभर दोबारा गठबंधन कर सकते हैं यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और ओम प्रकाश राजभर के बीच बातचीत की भूमिका अहम रही। ओमप्रकाश राजभर व भाजपा केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के बीच लखनऊ में लंबी बातचीत हुई बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी भाजपा से नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ से हैं ओमप्रकाश राजभर इस संकेत से ऐसा लगने लगा है कि देर सबेर भाजपा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो जायेगा 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें