Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों पर शिकंजा कसने में आसपुर देवसरा पुलिस ने दिखाई तेजी, अलग-अलग मामलों में एक दिन में तीन मुकदमों में हुई गिरफ्तारी

थाना आसपुर देवसरा में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा से प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक अजय कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 240/21 धारा 363, 368, 504, 506, 120 बी भादंवि से संबंधित 2 वांछित अभियुक्त 1. सुजीत कुमार जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी पूरे ढ़कवा थाना थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़  2. राजकुमारी जायसवाल पत्नी राधेश्याम जायसवाल निवासी पूरा ढ़कवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थान से गिरफ्तार किया गया।


 एक अभियुक्त गिरफ्तार...

थाना आसपुर देवसरा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में कल दिनांक 18/10/2021 की रात्रि को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के रामगंज कोट के पास से एक व्यक्ति पवन कुमार यादव उर्फ शिकारी पुत्र श्याम सुन्दर यादव निवासी सुजान पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतसू 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 257/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, का अभियोग पंजीकृत किया गया। 


एक अभियुक्त गिरफ्तार... 

थाना आसपुर देवसरा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में आज दिनांक 19.10.2021 को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सैफाबाद तिराहा के पास से एक व्यक्ति शिवा सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को 2 अदद जिन्दा कारतूस प्रतिबन्धित बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 258/2021 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट, का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम- उप निरीक्षक महेश कुमार, आरक्षी आकाश, आरक्षी राजेश खरवार, आरक्षी शाहरूख व आरक्षी गजेन्द्र सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें