Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

सहारनपुर जिले का चार्ज संभालते ही नये कप्तान ने बिखेरा जलवा-वाहन चोरों समेत दर्जनों बाइकें बरामद कर दिखाया अपनी कप्तानी का अंदाज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की पुलिसिंग का नहीं है कोई जवाब, अपने अंदाज में काम करने के लिए पुलिस महकमें में बना रखा है,अपना 


 वाहन चोर पकड़ने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते एसएसपी आकाश तोमर...
 
सहारनपुर। जनपद की थाना सरसावा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 15 बाइक बरामद की गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस आकाश तोमर ने बताया है कि जनपद में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी होने की घटनाएं होना मिल रही थी।

बाईक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के पुलिस को बाइक चोर गिरोह की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते चेकिंग अभियान चला रही थाना सरसावा पुलिस ने बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जांच पड़ताल के लिए रोका। छानबीन किए जाने पर बाइक सवार युवक अपने वाहन के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस को मामला संदिग्ध दिखाई दिया। जिन युवकों को पुलिस ने रोका उनसे जब कड़ाई से पूंछतांछ की तो दोनों युवक बाइक चोर गैंग के सदस्य निकले मंसूर पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम रसूलपुर थाना नकुड़, सहारनपुर और आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र मोबीन निवासी मौ0 हजारा कस्बा व थाना सरसावा, सहारनपुर रहे

बाइक चोरी के गैंग के दोनों सदस्यों से पूंछतांछ के बाद उनकी निशान देही  पर पन्द्रह बाइक की बरामदगी पुलिस ने की है, जिनके विवरण इस प्रकार हैं-


1-एक अदद बुलेट नं0 यूके 07 एएन-63। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 439/21 धारा 379 भादवि थाना पटेलनगर, देहरादून)

2-एक अदद हीरो होण्डा स्पलेण्डर मो0सा0 नं0 एचआर 05 एफ-1445। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 467/20 धारा 379 भादवि थाना यमुनानगर सिटी जनपद यमुनानगर हरियाणा)

3-एक अदद हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस मो0सा0 नं0 एचआर 02 एजे-0735। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 80/21 धारा 379 भादवि थाना फरकपुर, यमुनानगर, हरियाणा)

4-एक अदद हीरो होण्डा स्पलेण्डर मो0सा0 नं0 एचआर 02 वी-1871। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 995/19 धारा 379 भादवि थाना जगाधरी सिटी, यमुनानगर, हरियाणा)

5-एक अदद हीरो मो0सा0 नं0 एचआर 02 जी-5528। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 447/21 धारा 379 भादवि थाना यमुनानगर सिटी जनपद यमुनानगर, हरियाणा)

6-एक अदद सुपर स्पलेण्डर मो0सा0 बिना नम्बर की।

7-एक अदद हीरो स्पलेण्डर प्लस मो0सा0 बिना नम्बर की। (सम्बन्धित मु0अ0सं0 564/21 धारा 379 भादवि थाना यमुनानगर सिटी जनपद यमुनानगर, हरियाणा)

8-एक अदद हीरो स्पलेण्डर मो0सा0 नं0 एचआर 02 जी-7388

9-एक अदद हीरो स्पलेण्डर प्लस मो0सा0 नं0 यूपी 12 एच-9249

10-एक अदद स्पलेण्डर प्लस मो0सा0 नं0 एचआर 05 के-8603

11-एक अदद हीरो स्पलेण्डर मो0सा0 नं0 एचआर 02 जी-5356

12-एक अदद हीरो मो0सा0 बिना नम्बर की।

13-एक अदद एचएफ डीलक्स मो0सा0 नं0 यूपी 11 बीआर-0926

14-एक अदद हीरो स्पलेण्डर प्लस मो0नं0 एचआर 01 एपी-0471 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 520/21 धारा 379 भादवि थाना गंगोह, सहारनपुर)

15-एक अदद बजाज पल्सर मो0सा0 नं0 यूपी 19 के-421


इंटरनेट कालिंग के माध्यम से 20लाख की रंगदारी मांगने वाले 3शातिर  अभियुक्तों को सहारनपुर पुलिस ने धर दबोचा 

 रंगदारी मांगने वाली अभियुक्तों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते एसएसपी आकाश तोमर...

सहारनपुर जिले का चार्ज संभालते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर अपना अंदाज दिखाना शुरू कियाथाना सरसावा क्षेत्र में ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला कास्सावान कस्बा व थाना सरसावा, सहारनपुर के रहने वाले अशोक कुमार महेंदु से इंटरनेट कालिंग के माध्यम से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को बाद पुलिस मुठभेड़ मोबाइल, मो0सा0 व अवैध असलहा/कारतूस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।


पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है-


1-अमरजीत उर्फ राहुल राणा पुत्र आशकरण निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा, सहारनपुर।

2-अमित राणा पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा, सहारनपुर।

3-रिंकू उर्फ रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर थाना नानौता, सहारनपुर, हालपताः-ग्राम कुण्डी थाना सरसावा, सहारनपुर।

तीनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने जो सामान बरामदगी की है उसका विवरण इस प्रकार है रंगदारी मांगने में प्रयुक्त किये गये विभिन्न कम्पनी के 03 मोबाइल फोन, 1 मोटर साइकिल, 2 अवैध तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें