Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

विनी महाजन पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बनी, पति दिनकर गुप्‍ता हैं,डीजीपी

पति डीजीपी है तो पत्नी हैं,पंजाब की पहली मुख्य सचिव...!!!

विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्‍य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त हुई...

चंडीगढ़। आइएएस अफसर विनी महाजन 2020 में पंजाब की पहली महिला मुख्‍य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त हुईं। विनी से पहले इसी पद पर करण अवतार सिंह सेवा दे रहे थे मगर उन्हें रिटायरमेंट से पहले ही हटा दिया गया। विनी की नियुक्ति के बाद यह पहली दफा हुआ जबकि एक साथ 2 सीनियर अफसर दंपति राज्य के दोनों प्रमुख पदों पर हैं।


बता दें कि विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की ही पत्नी हैं। जून- 2020 में विनी ने पंजाब की मुख्‍य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान मुख्‍य सचिव करण अवतार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। हालांकि करण अवतार सिंह को रिटायरमेंट से पहले क्यों हटाया गया, इसे लेकर संशय बना हुआ है। स्पष्ट बात सामने नहीं आई। परन्तु तरह-तरह की चर्चाएं जरुर हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें