Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 11 जुलाई 2020

भैरवघाट में खाक हो गया 'बिकरू का कुख्यात'

अंतिम संस्कार के साथ भैरवघाट में खाक हो गया 'बिकरू का कुख्यात'

 सुपुर्द-ए-ख़ाक हुआ विकास दुबे...
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 9 जुलाई को जब कुख्यात विकास दुबे (Vikas Dubey in Ujjain) को गिरफ्तार किया गया तो वह मीडिया को देख जोर से बोला, मैं विकास दुबे कानपुरवाला। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey Encounter) की शुक्रवार को एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मौत के बाद तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया। देर शाम दुबे के शव का भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि दुबे के पोस्टमॉर्टम (Vikas Dubey Kanpur wala) की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।  

 विकास की अंतेष्टि में भैरव घाट पर पत्नी ऋचा और बेटा भी हुआ शामिल...
पीएम करने वाले चिकित्सकों का कहना था कि विकास दुबे के पोस्टमॉर्टम (Vikas Dubey Last Rites) में जो भी सामने आया है, इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी उन्हें जल्द सौंप दी जाएगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मदद के जरिए विकास दुबे को 3 जुलाई को पुलिस की छापेमारी की खबर मिल गई थी। इसके बाद उसने डिप्टी एस पी समेत 8 पुलिसकर्मियों की अपने बदमाश साथियों के साथ मिलकर हत्या की। 


➤10 जुलाई को विकास दुबे को कानपुर के नजदीक एनकाउंटर कर ढेर कर दिया गया..
➤मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था, बोला था- मैं हूं विकास दुबे कानपुरवाला...
➤कुख्यात विकास दुबे के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया...
➤बेटा, पत्नी विकास दुबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल, मीडिया पर बरसी विकास की पत्नी...
विकास के बहनोई के साथ विकास की पत्नी और बेटा भी रहे मौजूद...

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी पत्नी, बेटा मौजूद रहे। इस एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस पर जहां कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं शहीदों के परिवारवालों ने कुख्यात अपराधी की मौत पर खुशी जाहिर की है। कहीं मिठाइयाँ बाँटी गई तो कहीं पुलिस वालों का सम्मान भी लोगों ने किया। विकरू गाँव में जैसे कल असल आजादी मिली हो ! 

 गैंगेस्टर विकास के शव का कराया गया था कोरोना वायरस टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर दिया गया शव...
हत्या के बाद बिकरू का कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी मृत हुए पुलिस वाले के सभी शवों को एक साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर फूंक देने के फिराक में था,परन्तु उसे मौका नहीं मिला और उसे घटनास्थल से भागना पड़ा। विकास दुबे शहर-शहर भागता रहा। विकास दुबे की पहली लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद में मिली। विकास का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आखिरकार विकास को उसके मर्जी के अनुसार 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया जा सका। 


गैंगेस्टर अपराधी विकास दुबे के पिता विकास के अंतिम संस्कार में जाने से कर गए परहेज...
फिर हो सका अंतिम संस्कार...
पुलिस से कहा गया है कि वह बाकी औपचारिकताएं पूरी करें। दुबे के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस बीच, पुलिस ने दुबे के रिश्तेदार दिनेश तिवारी को उसका शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया। बाद में सबको कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया गया, जहां विद्युत शवदाह गृह में उसकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान घाट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

मीडिया पर बरसीं कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे...
अंतिम संस्कार के बीच विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे मीडिया पर भड़क गई। उन्होंने कहा, 'एक दिन तुम्हारा भी आएगा।' मीडिया वालों ने सवाल किया कि क्या उसने कत्ल नहीं किए थे। इस पर विकास की पत्नी ने कहा, 'किए थे तो।' विकास की पत्नी ने कहा, 'जो गलती करेगा, उसको सजा मिलेगी।' मीडिया वालों ने विकास की पत्नी से पूछा क्या आप मानती है कि आपके पति ने गलती की थी। इस पर विकास दुबे की पत्नी ने जवाब दिया, 'हां, हां...हां।' विकास की पत्नी इतनी आवेश में थी कि वो मीडिया वालों को अपशब्दों से नवाजती रही। समय आने पर सबसे निपट लेने तक की बात ऋचा दुबे ने कही

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें