Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 30 जून 2020

बेखौफ बदमाश लूट में नाकाम होने पर पेट्रोल पंप मालिक के ऊपर बरसाई गोलियां दो घायल

घायल पेट्रोल पंप के मालिक का SRNप्रयागराज में चल रहा है,इलाज...

 घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह ने लिया जायजा...
प्रतापगढ़। पेट्रोल पंप मालिक पेट्रोल पंप का कैश एटीएम में डिपॉजिट करने गया था। इसी बीच बाइक सवार बदमाश लूटने का जबरदस्त प्रयास किये विरोध करने पर बदमाशों ने पंप मालिक को लूट में नाकाम होने पर  गोली मार दिये गोली मारने के बाद जब बदमाश भागने लगे तो बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर दूसरे युवक को भी बदमाशों ने गोली मार दी। इस तरह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर हालत गंभीर देख कर उन्हें प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफल कर दिया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना मिलते ही फतनपुर पुलिस व एसपी अभिषेक सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है। मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला पेट्रोल पंप का है।

दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप...
" जनपद प्रतागपढ़ के थानाक्षेत्र फतनपुर के पटहटिया कला में एच0एल0 चौरसिया (इण्डियन आयल) पेट्रोल पम्प जहां पर एक प्राइवेट ATM भी है। वहां पर आज दिनांक 30.06.2020 को प्रातः करीब 06:15 बजे पेट्रोल पम्प मालिक संतोष चौरसिया से ATM में पैसा डालते समय 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। संतोष चौरसिया के विरोध करने पर उन बदमाशों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी। इस अफरा-तफरी में बदमाश बिना पैसा लिए ही भागने लगे, तभी उसी समय पेट्रोल पम्प पर तेल भराने आये रमाकान्त यादव पुत्र स्व0 हीरा लाल यादव नि0 कैली डीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ने उन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन बदमाशों द्वारा रमाकान्त यादव को भी गोली मार दी गयी और बदमाश भाग निकले। इलाज हेतु दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, प्रयागराज में दोनों का इलाज चल रहा है पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर गए। मामले की गहनता से जांच/विधिक कार्यवाही की जा रही है-पुलिस मीडिया सेल,प्रतापगढ़..."
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला में पेट्रोल पंप एच एल चौरसिया इंडियन आयल के मालिक संतोष चौरसिया आज सुबह 6:00 बजे के लगभग पेट्रोल पंप का केस लेकर बगल में स्थापित एटीएम में पैसा डालने गया था कि इतने में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पेट्रोल भरवाने आए रमाकांत यादव पुत्र स्वर्गीय हीरालाल कैलीडीह बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसे भी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर भागे जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें SRN प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

सूचना मिलते ही फतनपुर थाना की पुलिस व एसपी अभिषेक सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह वाहन चेकिंग भी लगाया गया। लेकिन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में सीओ रानीगंज डॉ0 अतुल अंजान त्रिपाठी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिजनों द्वारा तहरीर मिली है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। और जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
प्रस्तुति :- विजय पाठक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें