Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 7 जून 2020

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता हिरासत में, केजरीवाल सरकार के फैसले के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता हिरासत में...
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार के अस्पतालों में बाहरी लोगों के इलाज न करने के केजरीवाल सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली कैबिनेट के फैसले की जैसे ही सूचना भाजपा को मिली। वैसे ही प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेता राजघाट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उनके अलावा भाजपा के अन्य प्रदर्शनकारी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता और अन्य नेताओं को बस में बैठाकर राजेंद्र नगर पुलिस थाने ले जाया गया है। 

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी अस्पतालों में दिल्ली के लोगों का ही इलाज  किया जाएगा। जब तक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तब तक दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बाहरी मरीजों का इलाज नहीं होगा। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा। विशेष मामले को छोड़कर प्राइवेट अस्पताल बाहरी लोगों का इलाज नहीं कर सकेंगे। केजरीवाल सरकार के इस फैसले का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। इसी के मद्देनजर आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता राजघाट पर प्रदर्शन करने गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें