Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 12 मार्च 2019

राहुल गाँधी युवाओं को तरज़ीह देकर बढ़ाते हैं,हिम्मत-पंखुड़ी

पंखुड़ी पाठक का राजनीति में फिर धमाकेदार आगाज,अखिलेश की "ख़ास"रही सपा से बड़ी पार्टी काँग्रेस में बनीं प्रवक्ता...!!!
दिल्ली निवासी पंखुड़ी को डिम्पल यादव के कहने पर अखिलेश ने सपा में शामिल कर बनाया था,प्रवक्ता सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की"खास"ग्लैमरस लेडी लीडर पंखुड़ी पाठक ने कुछ समय पहले सपा को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इसके पीछे अपने लगातार उपेक्षा,अपमान को वजह बताया था। अब पंखुड़ी ने एक बार फिर राजनीतिक आगाज कर दिया है। उन्होंने इस बार सपा से भी बड़ी पार्टी में प्रवक्ता का पद हासिल कर लिया है। दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक ने अपनी राजनीति की शुरुआत ही सपा की छात्र शाखा से की थी। इसके बाद डिंपल यादव के कहने पर अखिलेश ने उनको सपा में आने का मौका दिया और उनको पार्टी प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि कई बार वो जातिगत राजनीति से आहत हो गई थीं। वहीं सपा के प्रवक्ता की सूची में अपना नाम कट जाने के बाद उन्होंने सपा छोड़ दी थी। पंखुड़ी पाठक ने जिस पार्टी के साथ आगाज किया है वो कांग्रेस है। उन्होंने कांग्रेस के नई पारी शुरू की तो कांग्रेस भी मेहरबान हो गई। पार्टी ने उनको कांग्रेस प्रवक्ता का पद दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी में युवाओं को तरजीह देकर हिम्मत बढ़ाते हैं। पंखुड़ी ने कहा कि कांग्रेस जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है बल्कि देश के लिए काम करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें