Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

मैं अपने पति के साथ हूँ-प्रियंका वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ पर मोदी पर साध निशाना बोलीं प्रियंका सारी दुनियां को पता है यहाँ क्या हो रहा है...!!! 
★मुकेश सेठ★
◆मुम्बई◆
भगोड़े हथियार दलाल से 19 लाख पाउंड की लन्दन में संपत्ति खरीद फॅसे है मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रियंका पति रॉबर्ट...!!!
रॉबर्ट वाड्रा एवं प्रियंका वाड्रा...
देश की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल शुरू हो गई है। इस बार वजह रॉबर्ट वाड्रा बने हैं जो गांधी परिवार के दामाद हैं। बुधवार को ईडी ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया। अपने पति से पूछताछ पर पहली बार प्रियंका वाड्रा भड़क उठी हैं। उन्होंने चौंकाने वाला बयान दे दिया है।
खुद पति को छोड़ने गई थीं ईडी दफ्तर...
प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव का काम संभाला। इससे पहले ही उनकी नियुक्ति हो चुकी थी लेकिन वो अमेरिका में इलाज के सिलसिले में गई हुई थीं। मंगलवार को वापस भारत लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने विधिवत कांग्रेस महासचिव का पद संभाला। इससे पहले वो खुद ही अपने पति को ईडी के ऑफिस तक पूछताछ के लिए लेकर गई थीं।
वाड्रा पर लगे हैं गंभीर आरोप...
गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप लगाया गया है। असल में वो लंदन में अपनी संपत्ति को लेकर विवादों में आ गए हैं। ये संपत्ति उन्होंने 19 लाख पाउंड में खरीदी थी। जो सबसे बड़ा आरोप है वो इस संपत्ति से जुड़े नाम पर है जो भगोड़ा हथियार कारोबारी संजय भंडारी है। उसने इस प्रॉपर्टी को खरीदा था और साल 2010 में वाड्रा को बेच दिया।
जानें पहली बार गुस्साईं प्रियंका ने क्या कहा...???
पति से पूछताछ पर प्रियंका पहली बार भड़क उठी हैं। उन्होंने पूछताछ को सीधे राजनीति से जोड़ दिया है। पूछताछ के सवाल पर प्रियंका ने मोदी सरकार पर परोक्ष निशाना साधते हुए सीधे कह दिया है कि पूरी दुनिया को पता है कि यहां क्या हो रहा है। हालांकि उन्होंने सीधे ऐलान कर दिया है कि वो हर हाल में अपने पति रॉबर्ट के साथ खड़ी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें