Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

जन्मदिन से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया का संकल्प...!!!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव 10 फरवरी को अपना 64 वा जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से लेकर इटावा तक कई कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद पांडे द्वारा क्लार्क अवध होटल के पीछे स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में 9 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 10 फरवरी को कार्यकर्ता शिवपाल यादव के आवास पर पहुंचकर गर्मजोशी से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। इस समय लखनऊ शहर से लेकर इटावा तक शिवपाल यादव को 64वें जन्मदिन की बधाई देने के पोस्टर लगे हुए हैं। बता दें शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया है। इस पार्टी के बैनर तले वह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे इसकी घोषणा व कर चुके हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियों में शिवपाल यादव के संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व की चर्चा जोरों पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें