Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

चार बीघे में फैला है,प्रियंका गांधीके सपनों का महल

फाइव स्टार होटल को भी कर देगा फेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन का आशियाना...!!! 
पिछले दिनों राहुल प्रियंका गांधी के साथ छुट्टियां मनाने पहुँचे थे,शिमला... 
10वर्षों में बनकर तैयार हुआ था और पसंद न आने पर एक बार बनता था तो कुछ दिनों में फिर से तोड़ दिया जाता था,आलीशान बंगला...!!! 
कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पिछले दिनों छुट्टियां मनाने बहन प्रियंका गांधी के नवनिर्मित आलीशान भवन जा पहुँचे थे,यहां उन्होंने छराबड़ा में बने बहन प्रियंका के नए घर को देखा कि सालों से बनकर पूरे होने वाले आलीशान भवन जो कि 5 स्टार होटल तक को भी फीका कर देता है को कई बार  प्रियंका ने बने को तुड़वा तुड़वा कर डिजाइन चेंज किये थे,जिसकी चर्चा मीडिया में भी होती रही,यूपीए चैयरपर्सन व माँ सोनिया गांधी भी कई बार प्रियंका के साथ दिल्ली से जाकर बन रहे भवन की डिजाइन में बदलाव करने को कहा था,जिस पर कंट्रक्शन कम्पनी ने उस अनुसार बना कर कई वर्षों में पूर्ण किया। कुछ हफ़्ते पूर्व ही गांधी परिवार ने अपने रस्मों रिवाज से गृह प्रवेश किया था। ये घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर है। इस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई 8 हजार फीट है। पहाड़ी शैली में बना है,पूरा मकान। प्रियंका का ये घर शिमला के टूरिस्ट प्लेस छराबड़ा में बना है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। घर के अंदर देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। घर के चारों ओर हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ लगाए गए हैं। बालकनी से बर्फ की सफेद चादर से ढके खूबसूरत पहाड़ों का व्यू नजर आता है।
फाइव स्टार होटल को फेल कर देगा,प्रियंका का घर...!!! 
जानकारी के मुताबिक,साल 2008 में घर बनना शुरू हुआ था। वर्ष 2011 में दो मंजिला बनने के बाद डिजाइन पसंद न आने पर इसे तोड़ दिया गया था। इसके बाद एक लोकल कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसके निर्माण का काम दिया गया। अब घर बनकर तैयार हो चुका है। कुछ हफ़्ते पूर्व राहुल बहन प्रियंका के साथ उनके नए घर पहुंचे थे। उन्होंने पूरे घर को चारों ओर से निहारा और मोबाइल में कई खूबसूरत नजारे भी कैद किए। सूत्रों के मुताबिक, चार बीघा जमीन पर बने एक आलीशान महल में ऐसी लग्जरी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं,जो किसी फाइव स्टार होटल को भी शर्मिंदगी उठाने पर मजबूर कर दे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें