IPSदिनेश प्रताप सिंह की माँ थी जोगापुर की प्रधान सरमा देवी...!!!
 |
जोगापुर गांव की प्रधान श्रीमती सरमा देवी...!!! |
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की सदर विकास खंड के अन्तर्गत जोगापुर गांव की प्रधान श्रीमती सरमा देवी पत्नी मुरली सिंह का सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। ब्रेन हैमरेज होने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। श्रीमती सरमा देवी के चार बेटों में प्रथम पुत्र केशव प्रताप सिंह है। दूसरे बेटे विनय प्रताप सिंह विकास खण्ड सदर के पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। तीसरे बेटे दिनेश प्रताप सिंह आईपीएस और चौथे बेटे भानु प्रताप सिंह साफ्टवेयर इंजीनियर है। श्रीमती सरमा देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को इलाहाबाद में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। जोगापुर गांव की प्रधान श्रीमती सरमा देवी के निधन पर कुंडा के निर्दलीय विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह,विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजेश कुमार शर्मा,राम कृष्ण मिश्र गुड्डू एवं आशुतोष पाण्डेय समेत तमाम लोगों ने गहरी संवेदना जतायी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें