![]() |
राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी |
प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी आज शनिवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर आयेगें। श्री तिवारी दिन मे बारह बजे से एक बजे तक अठेहा मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगें। इसके बाद सांसद प्रमोद दिन मे ढ़ाई बजे से सायं चार बजे तक लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण करायेगें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें